जौनपुर। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 23 नवंबर को जौनपुर के सुईथाकला क्षेत्र स्थित छीतमपट्टी गांव पहुंचेंगे। उनके दौरे को लेकर शासन की ओर से आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, उपमुख्यमंत्री सुबह 11 बजे लखनऊ से राजकीय हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे। दोपहर 12 बजे छीतमपट्टी हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद 12:10 बजे वरिष्ठ पत्रकार हेमंत तिवारी के पैतृक आवास जाएंगे। वहां वे हेमंत तिवारी और उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात करेंगे तथा उनकी भतीजी को आशीर्वाद देंगे।
Read more : गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर शोभायात्रा में शामिल हुए दिलीप सिंह
बताया गया है कि 25 नवंबर को हेमंत तिवारी के पैतृक आवास पर वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित होना है। इसी सिलसिले में उपमुख्यमंत्री दो दिन पहले परिवार से मिलने पहुंच रहे हैं।
कार्यक्रम के अनुसार, दोपहर 12:40 बजे उपमुख्यमंत्री आवास से रवाना होंगे और 12:45 बजे हेलीकॉप्टर से प्रयागराज के लिए प्रस्थान करेंगे।
उपमुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग को सुरक्षा सहित अन्य जरूरी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।




