रामगढ़: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को अपनी पत्नी और विधायक कल्पना सोरेन के साथ रामगढ़ जिले के पतरातू पहुंचे। यहां होटल पर्यटन विहार में आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर उन्होंने नवदंपति को आशीर्वाद दिया और उनके खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना की।
यह शादी मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक विपिन रजक की बेटी हर्षा की थी। मुख्यमंत्री और कल्पना सोरेन ने वर-वधू को शादी की बधाई दी और उनके सुखी जीवन की शुभकामनाएं दीं।
Read more : CM हेमंत सोरेन ने 3,044 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, विदेश में भी चमकेगा झारखंड का हुनर
विपिन रजक के परिवार से मिले मुख्यमंत्री
शादी समारोह के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पुलिस अवर निरीक्षक विपिन रजक और उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को इस खुशी के मौके पर बधाई दी और समारोह में शामिल होकर प्रसन्नता जताई।
नवदंपति को दिया सुखी जीवन का आशीर्वाद
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देते हुए उनके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
इस मौके पर परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।




