जमशेदपुर: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के आवास पहुंचे। यहां उन्होंने अर्जुन मुंडा की दिवंगत मां सायरा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना सोरेन ने भी दिवंगत सायरा मुंडा को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
अर्जुन मुंडा और उनके परिवार से मिले सीएम
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिवंगत सायरा मुंडा की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके बाद उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात की।
इस दौरान हेमंत सोरेन ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने इस कठिन समय में परिवार को दुख सहने की शक्ति, धैर्य और साहस मिलने की कामना की।
हेलीपैड पर दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
मुख्यमंत्री के घोड़ाबांधा स्थित हेलीपैड पहुंचने पर स्थानीय प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान जिले के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के आवास पहुंचे।
Read more : रामगढ़ को 111 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम ने किया उद्घाटन और शिलान्यास





