जयनगर। प्रखंड में बीती रात कुंती देवी उम्र लगभग 25 वर्ष पति उमेश सिंह ने फांसी लगाकर अपने ही घर में आत्महत्या कर लिया। मृतका कुंती देवी ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल, डंडाडीह की शिक्षिका थी। महिला ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि मेरी आत्महत्या के पीछे किसी की कोई गलती नहीं है और मैं अपनी स्वेच्छा से आत्महत्या कर रही हूं। घटना की जानकारी उसके मायके वाले तक पहुंची तो वे लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए। मौत की वजह का कोई पता नहीं चला उनके परिवार में भी कभी विवाद नहीं होता था। स्थानीय मुखिया अशोक यादव के अनुसार मामला आत्महत्या का ही प्रतीत होता है क्योंकि परिवार में कोई विवाद नहीं रहता था और उसके पति भी बाहर में रहते है। मृतका कुंती देवी के दो बच्चे हैं। घटना के बाबत समाचार लिखे जाने तक जयनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाया गया था। मृतका कुंती देवी की शादी उमेश सिंह से आज से 6 वर्ष पूर्व हिन्दू रीति रिवाज से संपन्न हुआ था। मृतका कुंती देवी के परिजन घटना स्थल पर पहुंचेकर और डंडाडीह के मुक्ति धाम में दाह संस्कार कर दिया।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now