रामगढ़। दिवाली की रात भाजपा पार्टी के लिए काली रात रही। इस अमावस की रात में जिले के चितरपुर प्रखंड अल्पसंख्यक मोर्चा के दफ्तर को कुछ लोगों ने फूंक दिया। इस मामले में चितरपुर प्रखंड अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जावेद सलीम ने रजरप्पा थाने में सोमवार को मामला दर्ज कराया है। उन्होंने चितरपुर पश्चिमी पंचायत के मुखिया और उनके गुर्गों पर भाजपा कार्यालय को फूंकने और उनकी जान लेने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। जावेद सलीम ने पुलिस को बताया कि पिछले कई महीनों से उनपर चितरपुर प्रखंड अल्पसंख्यक मोर्चा का दफ्तर बंद करने के लिए दबाव बनाया जा रहा था इस मुद्दे पर छतरपुर पश्चिमी पंचायत के मुखिया सनाउल्लाह ने उन्हें धमकी भी दी थी दिवाली की रात मुखिया सनाउल्लाह, उनका स्टाफ तौहीद और मजीद अख्तर ने उनके पार्टी कार्यालय को जला कर राख कर दिया। इस दौरान उन लोगों ने जावेद सलीम की हत्या की साजिश रची रची थी। लेकिन वह बच गए।
चितरपुर में भाजपा नेताओं ने लिया घटना का जायजा
इस घटना का जायजा लेने सोमवार को भाजपा के वरीय नेता चितरपुर पहुंचे। भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी के नेतृत्व में सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रंजन कुमार सिंह भी वहाँ पहुँच कर पुलिस को कार्रवाई करने की बात कही। भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि यह घटना काफी निंदनीय है। इस तरह की घटना को अंजाम देना यह साबित करता है कि अपराधियों का मनोबल इतना बड़ा हुआ है।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.


