लखनऊ। भगवान श्रीकृष्ण को मीरा जैसी प्रेम करने वाली आज भी मौजूद हैं। उत्तर प्रदेश के औरैया में एक युवती ने भगवान कृष्ण के साथ विवाह रचा लिया। पंडित जी ने मंत्रोचार करके विधि-विधान से सात फेरे करवाए। पूरे रीति-रिवाज के साथ शादी की रस्में पूरी हुई।
औरैया की रहने वाली रक्षा सोलंकी ने वृंदावन घूमने के दौरान श्रीकृष्ण को ही सब कुछ मान बैठी और उनसे विवाह रचा लिया। श्रीकृष्ण की प्रतिमा को गोद में लेकर सात फेर लिए और विवाह की सभी रस्में निभाईं गईं। उसके साथ परिवार व अन्य लोगों को दावत भी दी गई।
बेटी को श्रीकृष्ण भक्ति में लीन देख माता-पिता उसकी बात नहीं टाल सके। रक्षा सोलंकी ने औरैया में अपने रिश्तेदारों की मौजूदगी में भगवान कृष्ण की मूर्ति के साथ शादी कर ली। रक्षा एमए के बाद एलएलबी की पढ़ाई कर रहीं हैं।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.





