नवनियुक्त मंत्री बेबी देवी के विभाग का एलान कर दिया गया। सोमवार को राजभवन के दरबार हाल में मंत्री पद की शपथ लेने के चंद घंटों के अंदर ही विभाग की घोषणा कर दी गई। उन्हें उत्पाद एवं मद्य-निषेध विभाग (Excise and Prohibition Department) आवंटित किया गया है। विभाग आवंटित होने के बाद निदेशालय पहुंच उन्होंने कार्यभार संभाल लिया है। पूर्व में यह विभाग उनके पति दिवंगत मंत्री जगरनाथ महतो के पास ही था।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



