लातेहार। जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के ब्राह्मणी गांव में अज्ञात लोगों ने विद्युतीकरण के काम में लगे मजदूर की गोली मार कर हत्या कर दी। मृतक मजदूर की पहचान बंगाल निवासी मो. हबीबुल्ला के रूप में की गयी। हबीबुल्ला के सीने में तीन गोली मारी गयी। वह विजय इलेक्ट्रिकल का मजदूर था।
जानकारी के अनुसार ग्रामीण विद्युतीकरण योजना में हबीबुल्लाह मजदूर की काम करता था। मंगलवार की रात वह ब्रह्मणी गांव के स्कूल में एक अन्य मजदूर जो रिस्ते में उसका भतीजा था उसी के साथ सोया था। अन्य मजदूर स्कूल के ही दूसरे कमरों में सोए थे। इसी बीच देर रात किसी ने मजदूर की गोली मार कर हत्या कर दी। गोली की आवाज सून कर अन्य मजदूर उठकर दौड़े तब तक हबीबुल्लाह की मौत हो गयी थी। वहीं घटना के बाद उसका भतीजा गायब था। बाद में मजदूरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। उसके बाद पुलिस कैंप में पहुंचकर शव को कब्जे में कर लिया और बुधवार को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now