खूंटी। खूंटी थाना के बिरहू पतरा टोली मार्ग पर मंगलवार की देर रात हुई सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गयी, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों में यीषु हस्सा(16) और जुनुल होरो(30) शामिल हैं, जबकि विष्णु गोप गंभीर रूप से घायल है। सभी एक ही बाइक से बिरहू से अपने गांव जमुआदाग लौट रहे थे।
जानकारी के अनुसार यीषु, जुनुल और विष्णु रात को एक बाइक से लौट रहे थे। पतराटोली के पास पुल की रेलिंग से उनकी बाइक टकरा गयी और तीनों पुल के नीचे गिर गये। गंभीर हालत में यीषु और विष्णु गोप को सदर अस्पताल लाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद यीषु को घर भेज दिया गया, जहां बुधवार की सुबह उसकी मौत हो गयी। बताया जाता है कि जुनुल का शव रात भर खेत में पड़ा रहा, पर किसी की नजर उस पर नहीं पड़ी। बुधवार की सुबह पुलिस ने जुनुल का शव बरामद किया। यीषु और जुनुल के शवों का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया।
डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप
दुर्घटना में मारे गये यीषु हस्सा के पिता मंगरा पाहन ने आरोप लगाया कि उनके बेटे यीषु की हालत काफी खराब थी। उसके सिर पर चोट लगी थी, पर सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे घर भ्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे घर भेज दिया। यदि सदर अस्पताल में इलाज की व्यवस्था नहीं थी, तो उसे रांची के सिकी अस्पताल में रेफर कर देना चाहिए, पर डॉक्टरों ने ऐसा नहीं किया और आज उसकी मौत हो गयी। मंगरा ने कहा कि यदि वह अपने बेटे को रांची के किसी बड़े अस्पताल में ले जाते, तो शायद उसकी जान बच जाती, पर डॉक्टरों ने मरीज की गंभीर स्थिति को अनदेखा कर दिया और उन्हें बेटे से हाथ धोना पड़ा।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now