Dehradun: भारतीय मजदूर संघ (BMS) की प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक देहरादून के रायपुर स्थित डिफेंस संस्थान में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ के क्षेत्र संगठन मंत्री श्री अनुपम उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष ऋषि पाल सिंह द्वारा की गई।
मुख्य अतिथि भारतीय मजदूर संघ (Indian Labor Union) के क्षेत्र संगठन मंत्री अनुपम (Organization Minister Anupam) ने कहां कि भारतीय मजदूर संघ देश का पहला मजदूर संगठन है जो किसी भी राजनीतिक दल की श्रमिक इकाई नहीं बल्कि मजदूरों का, मजदूरों के लिए, मजदूरों द्वारा संचालित अपने में स्वतंत्र मजदूर संगठन है और यह सबसे अधिक सदस्य एवं 5000 से अधिक यूनियनों के साथ देश का पहला केंद्रीय श्रमिक संगठन है।
सावन की पहली सोमवारी पर 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बासुकीनाथ में किया जलाभिषेक
बैठक में संगठन विस्तार को लेकर लंबी चर्चाएं हुई तथा निचले स्तर तक सुव्यवस्थित संगठन निर्माण के लिए अनेक निर्णय लिए गए। प्रदेश में व्याप्त औद्योगिक समस्याओं पर भी विस्तृत चर्चा हुई तथा संगठित क्षेत्र के उद्योगों टीएचडीसी ओएनजीसी, रेल्वे, सरकारी कर्मचारी के साथ-साथ असंगठित क्षेत्रों के आंगनबाड़ी, आशा, आशा फैसिलिटेटर, एनएचएम, भवन निर्माण इत्यादि महासंघों के संगठन कार्य को लेकर चर्चा हुई।
भारतीय मजदूर संघ (Indian Labor Union) के जल्द होने वाले कार्यक्रम जैसे 23 जुलाई स्थापना दिवस, 28 अगस्त पर्यावरण दिवस, 17 सितंबर राष्ट्रीय श्रमिक दिवस एवं विश्वकर्मा जयंती को उत्तराखंड में भव्य रुप में कार्यक्रम आयोजित किए जाएं उसको लेकर माननीय संगठन मंत्री जी द्वारा जरूरी दिशा निर्देश दिए गए।
भारतीय मजदूर संघ के अगले वर्ष फरवरी में होने वाले प्रदेश अधिवेशन की तैयारी को लेकर भी विस्तृत चर्चा कर कार्य योजना तैयार की गई।
प्रसून जोशी ने मुख्यमंत्री से की भेंट, बोले-उत्तराखंड की पहचान को ले जाएंगे अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जल्दी ही सभी उद्योगों से संबंधित कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dhami) से वार्ता कर उनका जल्द समाधान करने की मांग की जाएगी। पदाधिकारी बैठक का समापन प्रदेश अध्यक्ष ऋषि पाल सिंह ने उपस्थित सभी पदाधिकारी एवं व्यवस्था करने वाले भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध डिफेंस की डील यूनियन के कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया गया। बैठक में उपस्थित प्रदेश महामंत्री शेखरानंद पांडेय, कार्यकारी अध्यक्ष संजीव विश्नोई, उपाध्यक्ष सुनील मेहता, अवनीश कांत, प्रदेश मंत्री सुमित सिंघल, दीपक अलमिया, गंगा गुप्ता, कोषाध्यक्ष आदर्श सकलानी एवं कार्यालय मंत्री राम चंद्र खंडूरी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।