Ranchi : मुख्यमंत्री पर टिप्पणी करने के मामले में पूर्व मंत्री योगेंद्र साहू को कांग्रेस पार्टी से 3 वर्ष के लिए निष्कासित किया गया है. कांग्रेस के प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने इसकी जानकारी दी. लगातार की जा रही बयानबाजी को पार्टी ने अनुशासनहीनता माना है. पार्टी के अनुशासन समिति ने योगेन्द्र साव के बयानबाजी पर स्वत संज्ञान लिया.
प्रदेश कांग्रेस ने अपने बयान में कहा कि पार्टी की छवि या गठबंधन की छवि कोई खराब करता है तो कड़ी कार्रवाई जरूरी होती है.



