RANCHI: ईरान-इजरायल, अमेरिका युद्ध के कारण रांची निवासी शिप के कप्तान राकेश रंजन सिंह मौत हो गई है। 47 वर्षीय कैप्टन राकेश रंजन 2 फरवरी से ऑयल टैंकर जहाज अवाना पर फ्लीट मैनेजमेंट में तैनात थे। उनका जहाज दुबई से निकलकर स्ट्रेट्स ऑफ होर्मुज के मार्ग से गुजर रहा था।
यह भी पढ़े : झारखंड में आंधी-ओलावृष्टि और वज्रपात की चेतावनी, आपदा प्रबंधन-प्रशासन हाई अलर्ट पर
कप्तान राकेश शिप में अचानक अपने चेयर से गिर गए और बेहोश हो गए। जहाज पर समय पर मेडिकल सहायता उपलब्ध नहीं हो सकी।
दुबई एटीसी से मदद मांगी गई। लेकिन दुबई एयरलिफ्ट करने से मना कर दिया। बाद में उन्हें बोट से दुबई पोर्ट पहुंचाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। कैप्टन राकेश रंजन की मौत हो गई।
राकेश रंजन सिंह का पूरा परिवार रांची के अरगोड़ा में वसुंधरा अपार्टमेंट फ्लैट नंबर 602 में रहता है। घटन की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बड़े भाई उमेश कुमार रोते हुए कहते हैं कि राकेश उनके बेटे जैसे थे। पत्नी और दो बच्चों के रो-रो के बुरा हाल है।
कैप्टन राकेश रंजन मूल रूप से बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले थे, लेकिन पिछले 18 सालों से उनका परिवार रांची में रह रहा था। मर्चेंट नेवी में उन्होंने 24 साल तक सेवा दी और अलग-अलग कंपनियों के जहाज पर काम किया। अंतिम समय तक वह अवाना शिप पर कैप्टन के तौर पर तैनात थे।
रांची के सांसद और रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने परिवार से बातचीत कर सहायता का आश्वासन दिया है। परिवार अब केंद्र और राज्य सरकार से उनके पार्थिव शरीर को रांची लाने की मांग कर रहा है, ताकि पत्नी और बच्चे अंतिम दर्शन कर सकें।




