रामगढ़। रामगढ़ थाना क्षेत्र के नई सराय बस्ती में सातवीं कक्षा की छात्रा के साथ बलात्कार का मामला प्रकाश में आया है। मामले में मंगलवार को छात्रा की मां सत्यभामा देवी ने रामगढ़ महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में नई सराय बस्ती निवासी राजेंद्र रजक के पुत्र अर्जुन रजक पर बलात्कार करने का आरोप लगाया गया है। इस मामले की पुष्टि करते हुए महिला थाना प्रभारी मिंजारी बिरूआ ने बताया कि सत्यभामा देवी अपने पति राजेंद्र जायसवाल के साथ अपने पूरे परिवार के साथ नई सराय बस्ती में रहती है। दो दिन पहले उसे अपनी बेटी के गर्भवती होने की सूचना मिली, तो उसने हो हंगामा शुरू किया। इस मुद्दे को लेकर नई सराय बस्ती में पंचायत की लगी। न्याय नहीं मिलने के बाद सत्यभामा देवी महिला थाने पहुंची। उसके बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपी युवक अर्जुन रजक को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि अर्जुन रजक भी अभी बालिग नहीं हुआ है। उसकी उम्र लगभग 17 वर्ष है। सत्यभामा देवी ने बताया कि उसकी बेटी सातवीं कक्षा की छात्र है और उसकी बेटी की उम्र 12 साल ही है। वह छावनी परिषद उत्क्रमित विद्यालय में पढ़ती है। एक दिन जब वह अपनी सहेली के घर जा रही थी तो अर्जुन रजक ने उसके साथ बलात्कार किया, लेकिन इस बात की सूचना पीड़िता ने अपने घर में नहीं दी। हाल में 2 दिन पहले जब अपनी बेटी का पेट देखा तो उसे शक हुआ। उसने अपनी बेटी से पूछा तो उसने बताया कि उसके साथ बलात्कार की घटना घटी है और इस घटना को अर्जुन रजक ने अंजाम दिया है। पुलिस पीड़िता के चिकित्सीय जांच करा रही है।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now