रामगढ़ : झारखंड के रामगढ़ जिले में NH-33 पर हुए भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना पैंकी गांव के पास हुई। हादसे की खबर मिलते ही पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
इस दर्दनाक घटना पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है।
13 लोगों की मौत से इलाके में मातम
रामगढ़ के पैंकी गांव के पास हुए इस हादसे ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। दुर्घटना में 13 लोगों की असमय मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया शोक
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस हृदयविदारक सड़क दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की। इस घटना से पूरे राज्य में दुख का माहौल है।
Read more : मंदिर दर्शन के लिए निकले थे 14 लोग, रास्ते में हुआ भीषण सड़क हादसा





