नई दिल्ली : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की तरफ से चंद्रयान -3 की लॉन्चिंग को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने कहा कि 12 से 19 जुलाई के बीच मिशन चंद्रयान-3 को लॉन्च किया जाएगा। इसरो अध्यक्ष सोमवार को इसरो द्वारा आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला और अंतरिक्ष प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद कोट्टायम जिले के वैकम में कोथावारा सेंट जेवियर्स कॉलेज में बोल रहे थे। एस सोमनाथ ने कहा कि चंद्रयान पहले ही यूआर राव उपग्रह केंद्र से श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के लॉन्च पैड पर पहुंच चुका है। अंतिम तैयारी चल रही है। इसे इस महीने के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। इस लॉन्च के लिए रॉकेट एलवीएम-3 का इस्तेमाल किया जा रहा है और इसकी असेंबली चल रही है। इसके असेंबली के सभी हिस्से श्रीहरिकोटा पहुंच गए हैं। इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने कहा कि इसे 12 से 19 जुलाई के बीच लॉन्च किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी प्रक्षेपण के दौरान किसी तरह की दिक्कत से बचने के लिए चंद्रयान-3 के हार्डवेयर, संरचना, कंप्यूटर, सॉफ्टवेयर और सेंसर में सुधार किया गया है।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



