रांची। झारखंड राय विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षा समारोह 11 अप्रैल को आयोजित किया गया है। इसका आयोजन रांची के मोरहाबादी स्थित आर्यभट्ट सभागार में किया गया है। दीक्षा समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा उपस्थित रहेंगे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस करेंगे। यह जानकारी गुरुवार को राय विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अरविंद अरोड़ा राय ने दी। उन्होंने बताया कि समारोह में 29 छात्रों को गोल्ड मेडल दिया जाएगा जबकि स्नातकोत्तर के 903 विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट दिया जाएगा।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.


