Ranchi : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरिडीह साइबर थाना में तैनात सब-इंस्पेक्टर पुनीत कुमार गौतम को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।बताया जा रहा है कि आरोपी दारोगा के खिलाफ यह कार्रवाई आवेदक जीवलाल मंडल की शिकायत पर की गई। शिकायत के सत्यापन के बाद ACB की टीम ने जाल बिछाकर दारोगा को रिश्वत लेते पकड़ लिया।ACB की कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



