jamtara : नाला प्रखंड क्षेत्र के कुमबेदिया गांव से समाज को झकझोर देने वाला मामला प्रकाश में आया है ।ज्ञात हो कि गुरुवार देर रात को कुमबेदिया गांव के लीलमुनि सोरेन(55),पति स्वर्गीय नूनूलाल सोरेन की हत्या उसका मंझला बेटा लालम सोरेन (30) ने कुदाल सिर में मारकर उसकी मां का हत्या कर दिया।मिली जानकारी के अनुसार कल कुमबेदिया गांव में भोज का आयोजन किया गया था।जहां मृतका लीलमुनी सोरेन वहां भोज खाने गया था।उस भोज में उसका मंझला बेटा भी वहां गया था। इस दौरान किसी बात को लेकर माँ और बेटा दोनों में बहस हो गया।इस दौरान घर आने पर बेटा लालम सोरेन ने अपनी माँ लीलमुनी सोरेन को अचानक कुदाल से सर पर वार कर दिया, जिसके कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गया।मृतका का चार बेटी एवं तीन बेटा।मौके पर सुबह चौकीदार एवं ग्रामीणों द्वारा नाला थाना को सूचना दिया गया।इस दौरान सूचना पाते हैं नाला पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे।जहां पुलिस ने मृतका का शव अपने कब्जे में लेकर नाला थाना लाया। इस दौरान आरोपित बेटे लालम सोरेन को भी गिरफ्तार कर थाना लाया गया।इस क्रम में पूछताछ के दौरान आरोपी लालम सोरेन ने अपना जुर्म कबूल किया है कि उन्होंने ही अपनी मां का हत्या किया है।इस संबंध में मृतका के बड़े बेटे दर्शन सोरेन (40) के द्वारा नाला थाना में आवेदन दिया गया है ।फिलहाल नाला पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जामताड़ा भेज दिया एवं बताया कि आरोपी लालम सोरेन (हत्यारा बेटा) को जामताड़ा जेल भेजा जाएगा
© STDigital. Designed by Forever Infotech.





