नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन की राष्ट्रीय कार्यसमिति की तीन दिवसीय बैठक शुक्रवार को नई दिल्ली के राजेंद्र नगर स्थित आर्य समाज मंदिर में प्रारंभ हुई। बैठक का उद्घाटन राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन के राष्ट्रीय संयोजक बसवराज पाटील ने दीप प्रज्वलित कर किया। 
उद्घाटन सत्र को बसवराज पाटील और कार्यकारी संयोजक सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने संबोधित किया। बैठक में देशभर के कार्यकर्ता और पदाधिकारी हिस्सा ले रहे हैं जिसमें वरिष्ठ पत्रकार अवधेश कुमार, गिरिराज गुप्ता (कोटा, राजस्थान), माधवन जी (कर्नाटक), अरुण सत्यमूर्ति (पटना), अरविंद तिवारी मंटू प्रमुख रूप से शामिल हैं।
बैठक में राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन के संस्थापक संरक्षक केएन गोविंदाचार्य का मार्गदर्शन मिलेगा।



