PATNA: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुई वोटिंग का रिजल्ट आ गया है। इस चुनाव में एनडीए ने सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। एनडीए को कुल 202 वोट मिले हैं, जबकि महागठबंधन को सिर्फ 37 वोट ही मिल पाए। वोटिंग के दौरान महागठबंधन को एक झटका लगा। उसके चार विधायक मतदान के लिए विधानसभा नहीं पहुंचे।इनमें तीन विधायक कांग्रेस के और एक विधायक राजद के थे।

इस चुनाव में एनडीए के सभी उम्मीदवार विजयी घोषित किए गए, जबकि महागठबंधन को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है. मतदान के दौरान महागठबंधन के चार विधायक विधानसभा नहीं पहुंचे, जिसके कारण विपक्ष की रणनीति कमजोर पड़ गई और एनडीए को पूरी तरह से फायदा मिला. पांच सीटों के लिए मैदान में थे कुल छह उम्मीदवार
बिहार की पांच सीटों के लिए मैदान में कुल छह उम्मीदवार थे. जेडीयू से नीतीश कुमार, रामनाथ ठाकुर, बीजेपी से नितिन नवीन, शिवेश राम और आरएलएम से उपेंद्र कुशवाहा ने नामांकन किया था. आरजेडी से अमरेन्द्र सिंह धारी को उतारा गया था. अमरेन्द्र सिंह धारी चुनाव हार गये.
बिहार विधानसभा में राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया सुबह 9 बजे से शुरू हुई. विधानसभा के कुल 243 विधायकों को शाम 4 बजे तक मतदान करना था. इस दौरान एनडीए के सभी 202 विधायकों ने अपने वोट डाले, जबकि महागठबंधन के विधायकों की संख्या 37 पर ही रुक गई. विपक्ष के चार विधायक मतदान के लिए विधानसभा नहीं पहुंचे, जिससे राजनीतिक हलकों में पूरे दिन चर्चा का माहौल बना रहा. दरअसल बिहार की पांच में से 4 सीटों पर एनडीए के पास पहले से ही विधायकों की संख्या बल मौजूद थी. लेकिन, पांचवी यानि शिवेश राम की सीट पर पेंच फंसता दिख रहा था, जहां उनके सामने महागठबंधन उम्मीदवार अमरेन्द्र सिंह धारी मैदान में थे.






