रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से बुधवार को हरमू रोड स्थित प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विhttps://www.facebook.com/SWADESHTODAYश्वविद्यालय की ब्रह्मकुमारी निर्मला बहन ने राजभवन में शिष्टाचार भेंट की।
यह भी पढ़े : जिले के 22 केंद्रों पर सिपाही भर्ती परीक्षा में 3358 अभ्यर्थी हुए शामिल, 897 रहे अनुपस्थित
इस अवसर पर राज्यपाल को ब्रह्मकुमारी निर्मला बहन ने रक्षासूत्र बांधा तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। राज्यपाल ने ब्रह्मकुमारी संस्था द्वारा समाज में नैतिक मूल्यों, आध्यात्मिक चेतना एवं महिला सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की।



