उपायुक्त ने गुमला में हुए साढे चार साल की उपलब्धियां गिनायी
गुमला। उपायुक्त शशि रंजन ने कहा कि 29 सितंबर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बिशुनपुर प्रखंड में विकास भारती संस्था का अवलोकन करेंगे। इसे लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई है। उपायुक्त बुधवार को प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। उपायुक्त गुमला जिले में हुए विगत साढ़े चार वर्षों की उपलब्धियों पर भी चर्चा की।
उपायुक्त ने बताया कि असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के सर्वांगीण विकास के लिए श्रमशक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इसी संबंध में उन्होंने बताया कि जिले के सभी प्रखंडों में श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा शिविर लगाकर कर्मकारों का निःशुल्क निबंधन कराया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से हम अपने जिले के अधिकतम लोगों को 25 सितंबर से लेकर दो अक्टूबर तक चलने वाले इस विशेष अभियान के द्वारा जोड़ने का कार्य करेंगे। साथ ही उन्होंने मीडिया कर्मियों से आग्रह किया कि इस अभियान के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करें।
उपायुक्त ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जिले में प्लास्टिक से उत्पन्न होने वाले कचरे के प्रबंधन की विस्तृत जानकारी मीडिया कर्मियों के संग साझा किया। उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य प्लास्टिक के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध नहीं बल्कि उसका समुचित प्रबंधन किया जाना है। इसी संबंध में उन्होंने बताया कि 2 अक्टूबर तक इस अभियान को चलाकर पूरे जिले में प्लास्टिक को अन्य कटरों से अलग कर एकत्रित किया जाएगा। एकत्रित प्लास्टिक को नजदीकी कलेक्शन सेंटर तक पहुंचाया जाएगा। उपायुक्त ने सिंगल यूज प्लास्टिक का न्यूनतम उपयोग किए जाने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि सरकारी कार्यालयों में प्लास्टिक, थर्मोकोल से बनी वस्तुएं, प्लास्टिक फोल्डर इत्यादि का उपयोग नहीं किया जाए।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now