रांची। कोरोना संक्रमण से पूरी दुनिया जंग लड़ रही है। संक्रमण से बचाव को लेकर पूरे भारत में अगले 3 मई तक में लॉक डाउन है। लॉक डाउन में बच्चों की पढ़ाई का नुकसान न हो इसके लिए सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, शास्त्रीनगर में बुधवार से ऑनलाइन कक्षाएँ प्रारंभ कर दी गयी। अभी कक्षा षष्ठ से दशम की हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान की कक्षाएँ शुरू की गई हैं। सभी कक्षाओं के विषयाचार्य इस कार्य को कर रहे हैं। अगले शनिवार तक प्राथमिक कक्षाओं में भी ऑनलाईन कक्षाएँ शुरू कर दी जाएंगी। यह जानकारी प्रधानाचार्य विजय शंकर सिंह ने दी।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



