सारण। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा आज बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए गृह क्षति व राहत सहायता हेतु जीआर राशि के ऑनलाइन वितरण का किया गया। इसी कड़ी में सारण जिले में द्वितीय चरण के तहत कुल 71,551 पंजीकृत लाभार्थियों में से 57,938 लाभार्थियों लगभग 80.97 प्रतिशत के बैंक खातों में राशि प्रेषित कर दी गई है। जिला सभागार से जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने कार्यक्रम में जुड़कर प्रगति की समीक्षा की।
यह भी पढ़े : सपा सरकार में बिजली नहीं, बिल आता था, अब अन्नदाता किसान का बिल नहीं आता, बिजली आती है: मुख्यमंत्री
जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ नीना झा ने बताया कि प्रखंडवार आंकड़ों के अनुसार परसा में 18,770, मकेर में 16,407, दरियापुर में 7,500, पानापुर में 6,642 और अमनौर में 4,655 लाभुकों को राशि भेजी गई है। इसके अलावा तरैया, दिघवारा, छपरा, गरखा, रिविलगंज और सोनपुर में भी निर्धारित प्रक्रिया के तहत भुगतान हुआ है। जिला प्रशासन द्वारा शेष बचे लाभार्थियों के दस्तावेजों के सत्यापन व अनुशंसा की प्रक्रिया पूरी की जा रही है, ताकि सभी पात्र लोगों को लाभ मिल सके।


