नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra Modi) ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस(National Voters’ Day) के अवसर पर पहली बार मतदान(Vote) करने वाले मतदाताओं(Voters) को संबोधित किया। PM Modi ने अपने संबोधन में कहा कि ,’जब देश में बहुमत की सरकार होती है, तो नीतियों और निर्णयों में स्पष्टता आती है। जब मैं विश्व के प्रमुख नेताओं से मिलता हूं, तो मैं अकेला नहीं मिलता, बल्कि 140 करोड़ भारतीय(Indian) मेरे साथ होते हैं। दुनिया भर में भारतीय पासपोर्ट(Indian Passport) को गर्व के साथ देखा जाता है। एक जमाना था, जब आए दिन करप्शन(corruption) व स्कैम(Scam) की खबरें हैडलाइन(Headline) में छपती होती थीं। हजारों करोड़ के घोटाले सामान्य बात थी। देश के नौजवान उस समय की सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते थे। उस अंधकारमय स्थित से हम देश को बाहर निकाल पाए हैं। आज करप्शन की नहीं, क्रेडिबिलिटी(Credibility) की बात होती है।
मोदी ने आगे कहा कि, जब देश 2047 तक विकसित भारत(India) बनने के लक्ष्य पर काम कर रहा है, तो आपका मतदान तय करेगा कि भारत(India) की दिशा क्या होगी। जिस तरह 1947 से 25 साल पहले भारत के नौजवानों पर देश को स्वतंत्र कराने का दारोमदार(Incharge) था, उसी तरह 2047 से पहले के 25 सालों में आप पर विकसित भारत के निर्माण की जिम्मेदारी है। 18 से 25 साल की आयु ऐसी होती है, जब किसी का भी जीवन बहुत से बदलावों का साक्षी बनता है। इन्हीं बदलावों के बीच एक जिम्मेदारी साथ-साथ निभानी है। यह जिम्मेदारी दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में भागीदारी की है। आपकी उम्र में किसी भी नई शुरुआत के लिए सबसे ज्यादा उत्साह होता है, लेकिन यह शुरुआत बहुत ही ज्यादा अलग होती है।