देवघर। नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत शिक्षा सभा चौक के करीब गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने बुधवार को पथ निर्माण विभाग राष्ट्रीय उच्च पथ विभाग एनएच- 114ए आरओबी मन्दिर मोड़ तक बनने वाली पेवर ब्लॉक कार्य का शिलान्यास किया। मौके पर सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि उन्होंने शहर के विकास के लिए जो वादा किया था उस वह लगातार पूरा कर रहे हैं। इसी क्रम में पेवर का शिलान्यास किया गया है इससे लोगों को काफी सुविधा होगी। सड़क भी चौड़ा हो जाएगा। वही आस पास में पार्किंग की भी व्यवस्था हो जाएगी । इससे लोगों को और आने जांने वाले यात्रियों को अपनी वाहन खड़ी करने में काफी सहूलियत होगी। उन्होंने कहा कि पेवर के लग जाने से साफ सफाई और जल संरक्षण भी हो सकेगा। कार्यक्रम में विधायक नारायण दास,अभयानंद झा,बबलू सिंह सहित भाजपा के कई लोग मौजूद थे।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



