राॅंची : बीआईटी मेसरा के हॉस्टल नंबर-9 में शुक्रवार रात गोड्डा निवासी छात्रा अंजली सुमन का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। शाम को कॉलेज से लौटने के बाद वह कमरे में चली गई थी। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर सहेलियों ने दरवाजे से अंदर देखा, जहां वह पंखे से लटकी मिली।
सूचना पर बीआईटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाया। पुलिस के अनुसार घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मौत के कारणों की जांच की जा रही है। एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।


