Simdega : सिमडेगा से भाजपा की दो बार विधायक एवं सरकार में मंत्री रही विमला प्रधान का शुक्रवार की शाम लगभग नौ बजे इलाज के दौरान निधन हो गया। वह 2009 और 2014 में लगातार सिमडेगा से विधायक रही। विमला प्रधान पिछले कई महीनों से लीवर की बीमारी से परेशान थी। वह इलाज के लिए पिछले दिनों हैदराबाद भी गयीं थी।
यह भी पढ़े : हाथियों के झुंड ने रौंदी धान की फसल, ग्रामीणों में दहशत
उसके बाद तबीयत बिगड़ने पर पिछले दिनों मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद वह घर लौट आयी थी। फिर अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सैमफोर्ड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। विमला प्रधान अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गयी हैं। उनमें पति के अलावा तीन पुत्र शामिल हैं। उनकी उम्र लगभग 69 वर्ष थी।


