रामगढ़। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन रविवार को पैतृक गांव नेमरा में अपनी दिवंगत माता रूपी सोरेन की स्मृति में पूरी श्रद्धा और सादगी पूर्वक सामाजिक एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों का निर्वहन किया।
यह भी पढ़े : मां सबकी रक्षा करें, सबका कल्याण करे: हेमंत सोरेन
मुख्यमंत्री ने परंपरा के अनुरूप अपनी माता की आत्मा की शांति के लिए दातून, पानी एवं भोजन परोसने की रस्म पूरी की तथा नम आंखों से माता को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री के साथ उनके परिवार के सदस्य, सगे-संबंधी और नेमरा के ग्रामीण मौजूद रहे।


