नई दिल्ली। संसद के मॉनूसन सत्र के दौरान रविवार को सरकार ने कृषि संबंधित विधेयकों को राज्यसभा में पेश किया. उच्च सदन में बिल पर चर्चा के बाद कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने जवाब दिया. नरेंद्र सिंह तोमर के जवाब देने के दौरान विपक्ष के सांसदों ने जोरदार हंगामा किया. सांसदों ने हंगामा उसभापति के फैसले पर किया. दरअसल, सदन की कार्यवाही 1 बजे पूरी होनी थी. उपसभापति ने कार्यवाही को विधेयक के पारित होने तक बढ़ाने का फैसला लिया. विपक्ष के सांसदों ने इसपर हंगामा शुरू कर दिया. सांसदों ने रूल बुक फाड़ दी और माइक को भी तोड़ दिया.
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



