रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखण्ड में पांच हजार से अधिक दीदी किचन, थानों में संचालित रसोई, दाल भात योजना और स्वंय सेवी संस्थाओं के माध्यम से जरूरतमंद पर्याप्त भोजन ग्रहण कर रहें हैं। राज्य के बाहर लॉकडाउन में फंसे हर झारखण्डवासी तक आवश्यक मदद पहुंचाई जा रही है। राज्य भर में लाखों लोगों को निःशुल्क भोजन मिल रहा है। विभिन्न राज्यों में फंसे करीब 7 लाख लोगों को भी निःशुल्क सूखा राशन एवं गर्म खाना भोजन उपलब्ध कराने की कोशिश जारी है। आप अपने सरकार पर पूरा भरोसा रखें। अफवाहों पर कदापि ध्यान ना दें। ऐसी आपदा इससे पूर्व हम में से किसी ने नहीं देखी है। बावजूद वर्तमान सरकार पूरी मुस्तैदी से राज्य के लोगों को सुरक्षित रखने हेतु हर जरूरी कार्य कर रही है।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



