लातेहार। जिले के मनिका थाना क्षेत्र के मंनधनिया गांव में डायन बिसाही के आरोप में सोहबतिया देवी (50) की हत्या उसी के भतीजे अजय उरांव ने कर दी। । घटना शनिवार की सुबह की है। जानकारी के अनुसार आरोपी अजय उरांव अपनी चाची सोहबतिया देवी को डायन कह कर हमेशा प्रताड़ित किया करता था। पहले भी कई बार लड़ाई झगड़ा और मारपीट किया था। शनिवार को सोहबतिया खेत में धान रोपने जा रही थी। इसी दौरान अजय उरांव उसे रास्ते में रोक कर मारपीट करने लगा और कुल्हाड़ी से मार कर उसकी हत्या कर दी। इधर घटना की सूचना पुलिस को होने के बाद पुलिस गांव पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं शव को पोष्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया। ज्ञात हो कि अगस्त माह में लातेहार जिले में डायन बिहासी के मामले में अब तक चार लोगों की हत्या कर दी गयी है। इनमें दो हत्या मनिका प्रखंड में और दो गारू प्रखंड में हुई है।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



