कोडरमा। कोडरमा पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार को कोडरमा थाना के पास थाना प्रभारी के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाकर ब्राउन सुगर के साथ रीगन तिर्की को गिरफ्तार किया गया। रीगन तिर्की ग्राम करमा निवासी है। युवक नवादा से कोडरमा आ रहा था, जिसके पास से आठ पैकेट ब्राउन सुगर बरामद किया गया। खबर पाकर एसडीपीओ राजेन्द्र प्रसाद कोडरमा थाना पहुंचे और युवक से पूछताछ की। इधर, मामले को लेकर कोडरमा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है जबकि युवक को कोडरमा जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.


