सहरसा। राज्य स्तरीय विद्यालय हॉकी प्रतियोगिता 2026 में कोसी प्रमंडल की अंडर-17 और अंडर-19 बालक हॉकी टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया। राजगीर में आयोजित इस प्रतियोगिता में दोनों टीमों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन कर कोसी प्रमंडल का नाम रोशन किया।
यह भी पढ़ें : मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, विशेष बूथ दिवस पर BLO रहे मौजूद
अंडर-19 टीम के कप्तान सह गोलकीपर प्रियांशु राज के नेतृत्व में ओबेदुर रहमान, असदुल्लाह, शिवम, आशीष, गोलू, अंगद, सुमित, अभिषेक, विनीत, रोशन, शिव, प्रशांत और अंशु अमृत सहित अन्य खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम के मैनेजर रामपुकार थे।
वहीं, अंडर-17 टीम का नेतृत्व टीम मैनेजर सह शारीरिक शिक्षक प्रमोद कुमार झा ने किया। वे मध्य विद्यालय झपरा टोला, सहरसा में कार्यरत हैं।
इस उपलब्धि पर कोसी प्रमंडल की शारीरिक शिक्षा अधीक्षक सह जिला खेल पदाधिकारी कुमारी तोसी, जिला पदाधिकारी दीपेश कुमार तथा हॉकी एसोसिएशन ऑफ सहरसा के अध्यक्ष एवं पूर्व प्राचार्य सुनील कुमार झा ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इसके अलावा शशि भूषण, रोशन कुमार सिंह, मनोरंजन कुमार सिंह, हरेंद्र नारायण सिंह, राजकिशोर गुप्ता सहित हॉकी संघ सहरसा के सभी पदाधिकारियों ने भी खिलाड़ियों की इस सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कोसीवासियों को बधाई दी।




