रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को अपनी पत्नी और विधायक कल्पना सोरेन के साथ लातेहार जिले के बरवाडीह स्थित मंगरा गांव पहुंचे। यहां वे मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचंद्र सिंह के बेटे विजय बहादुर सिंह के विवाह समारोह में शामिल हुए।
इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया और उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। उन्होंने वर-वधू को सुख, समृद्धि, प्रेम और खुशहाली के साथ जीवन बिताने की शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने विधायक रामचंद्र सिंह और उनके परिवार के सदस्यों तथा रिश्तेदारों से मुलाकात की। उन्होंने इस खुशी के मौके पर पूरे परिवार को बधाई दी। साथ ही वहां मौजूद स्थानीय लोगों का अभिवादन भी स्वीकार किया।
Read more: APK फाइल के जरिए बैंक खाते करते थे खाली, 10 साइबर आरोपी गिरफ्तार
प्रशासन ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर
मंगरा गांव पहुंचने पर मुख्यमंत्री का स्थानीय प्रशासन की ओर से स्वागत किया गया। हेलीपैड पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
इस मौके पर प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय, पलामू क्षेत्र के डीआईजी किशोर कौशल, लातेहार के उपायुक्त संदीप कुमार, पुलिस अधीक्षक सुशांत गौरव समेत कई अधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे।




