रांची: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का दूसरा चरण सोमवार से शुरू हुआ। सत्र शुरू होने से पहले विपक्ष के विधायकों ने विधानसभा मुख्य द्वार पर प्रदर्शन और नारेबाजी की। 60-40 नाय चलताऊ का नारा बुलंद किया। युवाओं को ठगने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से इस्तीफे की मांग की।
भाजपा विधायक ढुल्लू महतो ने कहा कि यह सरकार युवा विरोधी है। सरकार ने जनता से जितने भी वायदे किये एक को भी पूरा नहीं किया। मुख्यमंत्री सहित पूरी सरकार लूट में लगी हुई है। इस सरकार को सत्ता में बने रहने का अधिकार नहीं है।





