रांची। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम हेतु राजभवन में उच्चस्तरीय बैठक कर समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, मुख्यसचिव सुखदेव सिंह, पुलिस महानिदेशक एमवी राव, राज्यपाल के प्रधान सचिव शैलेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, स्वास्थ्य सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी और मुख्यमंत्री के आप्त सचिव सुनील श्रीवास्तव उपस्थित थे।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



