kodarma : मरकच्चो थाना क्षेत्र के नावाडीह पंचायत के ग्राम दरदाही में शुक्रवार के अहले सुबह एक विवाहिता महिला की संदिग्ध अवस्था में शव बरामद हुआ है। हलाके स्थानीय लोगो का कहना है की विवाहित की मौत बी पी कम होने के कारण हुई है. मृतिका की पहचान ममता कुमारी उम्र 25 वर्ष पति रवींद्र राणा के रूप में हुई है । मृतिका अपने पीछे दो छोटे – छोटे पुत्र छोड़ गई। घटना के संबंध में मृतका के पति रविन्द्र राणा ने बताया कि पत्नी पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रही थी। बार-बार बीपी कम हो जाता था। इस कारण उसका इलाज भी चल रहा था। और उधर शुक्रवार शाम को छोटे भाई की बारात निकलने वाली थी। इसी दौरान पत्नी की मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में सन्नाटा छाया हुआ है। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पाकर मरकच्चो थाना के एएसआई एम.एम.शर्मा अपने दल बल के साथ पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुवे पोस्टमार्टम के लिए कोडरमा सदर अस्पताल भेज दिया है।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



