कोडरमा (अपडेट)। झारखंड के कोडरमा में रविवार को बड़ा हादसा हुआ है। कोडरमा जिले के पंचखेरो डैम में नाव पलटने से नौ लोग डूब गए हैं। इसमें एक व्यक्ति ने किसी तरह बचकर बाहर निकला। आठ लोग लापता हैं। इनकी खोजबीन जारी है। डूबने वालों में पांच बच्चे, दो महिला और दो पुरुष समेत कुल नौ लोग शामिल हैं, ये सभी गिरिडीह जिले के राजधनवार प्रखंड के खेन्तो गांव के रहने वाले हैं।
जानकारी के अनुसार धनवार थाना क्षेत्र के धनवार प्रखंड में गोरहंद और कोडरमा के मरकच्चो के बॉर्डर पर स्थित पंचखरो डैम में छोटी नाव पर 10 लोग सवार होकर सैर कर रहे थे। इसी दौरान नाव पलट गयी। इससे नाव पर सवार आठ लोग डैम में डूब गए हैं, जबकि एक व्यक्ति डैम से बाहर निकलने में कामयाब हुआ। वहीं नाविक का भी कुछ पता नहीं चल पाया है।
मौके पर प्रशासन की टीम लापता लोगों की तलाश कर रही है। सभी डूबने वाले धनवार थाना के खेतो गांव रहने वाले हैं। धनवार थाना प्रभारी नागेंद्र कुमार मौके पर पहुंच गए हैं। लापता लोगों को ढूंढने का प्रयास शुरू किया गया है। एनडीआरएफ से भी संपर्क किया गया है। हजारीबाग से एक टीम मौके के लिए रवाना हो गयी है।
नाव पलटने के बाद प्रदीप सिंह बाहर निकल सका है। जबकि सीताराम यादव (40 ) और उनके तीन बच्चे शेजल कुमारी (16 ), हर्षल कुमार (08 ), बऊवा (05 ), मृतक शिवम सिंह (17) , पलक कुमारी (14) दोनों के पिता प्रदीप सिंह, राहुल कुमार (16 ) अमित कुमार सिंह (14 ) लापता बताए जा रहे हैं। नाविक को लेकर भी कुछ पता नहीं चल सका है। मौके पर मरकच्चो प्रखंड के सीओ राम सुमन प्रसाद, मरकच्चो थाना प्रभारी सुमित साव और नावलशाही थाना प्रभारी पंचम तिग्गा वह भारी मात्रा में पुलिस बल मौजूद है।