Dhanbad : धनबाद के निरसा विधायक अरुण चटर्जी को धमकी देने के बाद वासेपुर में गैंगस्टर प्रिंस खान के खिलाफ बड़ा एक्शन शुरू हो गया है। शनिवार को एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में पुलिस टीम प्रिंस खान के घर पर बुलडोजर कार्रवाई शुरू कर दी है।