बोकारो। बीएस सिटी थाना पुलिस ने CEIR पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर कार्रवाई करते हुए चार गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस ने सभी मोबाइल उनके असली मालिकों को वापस सौंप दिए।
सिटी थाना प्रभारी ममता कुमारी ने बताया कि बरामद मोबाइल में गौरव कुमार का Motorola G54, कृष्णकांत भूषण का Vivo Y05, सोनू कुमार शर्मा का Vivo T2 Pro और संजय कुमार मुर्मू का Poco C55 शामिल है। ये सभी मोबाइल बोकारो के अलग-अलग इलाकों से गुम हुए थे।
पुलिस ने चारों मोबाइल धारकों को उनके फोन वापस कर दिए। लंबे समय बाद मोबाइल मिलने पर सभी ने पुलिस का आभार जताया।
इस बरामदगी अभियान में बीएस सिटी थाना प्रभारी ममता कुमारी और सहायक अवर निरीक्षक शुभम कुमार सिन्हा की अहम भूमिका रही।
पुलिस की इस कार्रवाई से मोबाइल गुम होने की शिकायत करने वाले लोगों को राहत मिली है। साथ ही पुलिस के प्रति लोगों का भरोसा भी बढ़ा है।




