रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शुक्रवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में पत्रकार एवं लेखक डॉ. सोमनाथ आर्य और प्रकाशक संस्था ‘और एक प्रयास’ की अध्यक्ष लक्ष्मी कुमारी ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को उनके राजनीतिक जीवन पर आधारित दो पुस्तकें भेंट कीं।
दोनों पुस्तकों में एक हिंदी और दूसरी अंग्रेजी भाषा में प्रकाशित हुई है। हिंदी पुस्तक का नाम ‘हूल से हेमंत तक – आदिवासी अस्मिता, सत्ता और संघर्ष की अनकही दास्तान’ है। वहीं, अंग्रेजी पुस्तक का शीर्षक ‘The Invisible Coup: Hemant Soren, Jharkhand and the Politics of Power’ है।
दोनों पुस्तकों का प्रकाशन ‘और एक प्रयास’ संस्था ने किया है। इस मौके पर डॉ. सोमनाथ आर्य और लक्ष्मी कुमारी ने मुख्यमंत्री को पुस्तकें भेंट कीं।
Read more : पीएम आवास और कायाकल्प अभियान की समीक्षा, अधिकारियों को मिली समयसीमा





