JAMTARA : पुलिस को साइबर अपराध के खिलाफ एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक जामताड़ा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुनि सह थाना प्रभारी राजेश मंडल, साइबर अपराध थाना जामताड़ा के नेतृत्व में पुनि नितिश कुमार एवं अन्य पुलिसकर्मियों की टीम ने जामताड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ब्लॉक रोड स्थित मोहल्ला कृष्णकुंज में छापेमारी की। इस दौरान साइबर अपराध में संलिप्त वासुदेव दास उम्र 33 वर्ष पिता कमल किशोर दास को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से फर्जी मोबाइल, सिम, एटीएम कार्ड, चेकबुक, पैन कार्ड, आधार कार्ड एवं वोटर कार्ड बरामद किए गए। इस संबंध में जामताड़ा साइबर अपराध थाना कांड संख्या 73/25 दिनांक 13 दिसंबर 2025 के तहत बीएनएस 2023 एवं आईटी एक्ट व टेलीकम्युनिकेशन एक्ट की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है। पुलिस के अनुसार आरोपी एक्सिस बैंक एवं अन्य बैंकों के केवाईसी अपडेट व रिन्युअल के नाम पर लोगों को झांसे में लेकर मोबाइल में स्क्रीन शेयरिंग ऐप डाउनलोड कराकर गोपनीय जानकारी हासिल करता था और साइबर ठगी को अंजाम देता था। पुलिस ने बताया कि गिरोह का कार्यक्षेत्र झारखंड, बिहार एवं पश्चिम बंगाल तक फैला हुआ है।
Previous Articleबिहार में तीन नए विभागों का बंटवारा, मुख्यमंत्री के पास सिविल एविएशन, सुनील कुमार को उच्च शिक्षा विभाग
Next Article मोबाइल हैक कर खाते से निकाले रुपये





