KODARMA : जिले में डिजिटल ठगी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. लगातार डिजिटल ठगी के लोग शिकार हो रहे हैं ताज़ा मामला तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत दो अलग-अलग मामलों में कुल 40 हजार रूपए की साइबर ठगी कर ली गई है। जिसमें डोमचांच थाना क्षेत्र के तेतरीयाडीह गांव के रहने वाले दिनेश प्रजापति से 36 हजार 5 सौ जबकि तिलैया थाना क्षेत्र की रहने वाली एक अन्य स्कूली छात्रा से 3 हजार 5 सौ रुपए की ठगी की गई है। मामले की जानकारी देते हुए ठगी के शिकार हुए दिनेश प्रजापति ने बताया कि बीती रात अचानक से उनका मोबाइल हैक हो गया और काम करना बंद कर दिया। हमने काफी प्रयास किया लेकिन फोन ठीक नहीं हुआ। इसके पश्चात हमने जहां से हाल ही में मोबाइल फोन खरीदा था, उस दुकान पर गया। दुकानदार ने फोन चेक करने के पश्चात बताया कि आपके सिम में समस्या है। जिसके पश्चात मैं सिम के सर्विस सेंटर में गया, जहां से हमें नया सिम यह कह कर दिया गया कि आपका पुराना सिम हैक हो गया है। जिसके पश्चात मैं कुछ पैसे निकासी हेतु एटीएम पर गया। जहां जाने पर मुझे पता चला कि मेरे खाते से 36 हजार 5 सौ रुपए की निकासी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि मेरे खाते में कुल 45 हजार 500 रुपए थे। जिसमें अब केवल 9 हजार रुपए बचे हुए थे, जिसे फिर से निकासी होने के डर से मैंने उसे खाते से निकाल दिया। उन्होंने घटना की सूचना तिलैया पुलिस को दे दी है। जिसके आलोक में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



