जामताड़ा: निर्वाचन साक्षरता क्लब (ELC) 2.0 के तहत आयोजित जिला स्तरीय निबंध और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को शनिवार को सम्मानित किया गया। समाहरणालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त आलोक कुमार, उप विकास आयुक्त असीम किस्पोट्टा और अपर समाहर्ता पूनम कच्छप ने सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर उनका उत्साह बढ़ाया।
युवाओं में मतदान के प्रति जागरूकता जरूरी: डीसी
कार्यक्रम में उपायुक्त आलोक कुमार ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए युवाओं में मतदान के प्रति जागरूकता जरूरी है। विद्यार्थियों को मतदान प्रक्रिया, मतदाता अधिकार और निर्वाचन से जुड़े नियमों की जानकारी होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी आने वाले समय में मतदाता बनेंगे। इसलिए उनमें अभी से जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना विकसित करना जरूरी है।
डीसी ने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया का सावधानी से इस्तेमाल करने और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से मिलने वाली जानकारी पर बिना जांच किए भरोसा नहीं करने की सलाह दी।
बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए किया प्रोत्साहित
कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने प्रोजेक्ट प्रज्ञान के तहत दसवीं और बारहवीं की ऑनलाइन पढ़ाई के बारे में विद्यार्थियों से जानकारी ली। विद्यार्थियों ने बताया कि विशेषज्ञ शिक्षकों की ऑनलाइन कक्षाओं से उन्हें पढ़ाई में मदद मिल रही है।
उपायुक्त ने बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को मेहनत और लगन से पढ़ाई करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि दसवीं और बारहवीं की परीक्षा विद्यार्थियों के भविष्य के लिए काफी महत्वपूर्ण है।
इस दौरान विद्यार्थियों ने पढ़ाई से जुड़ी अपनी समस्याएं भी रखीं। उपायुक्त ने उनके समाधान का आश्वासन दिया।
निबंध प्रतियोगिता के विजेता हुए सम्मानित
निबंध प्रतियोगिता में इन छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया:
- अनामिका सिंह – एडवर्ड स्कूल
- माहि कुमारी – जेबीसी सीएम उत्कृष्ट विद्यालय
- निधि कुमारी – सीएम उत्कृष्ट विद्यालय गर्ल्स, जामताड़ा
- पप्पू कुमार मंडल – जेबीसी सीएम उत्कृष्ट विद्यालय
- अफसा परवीन और सुहाना परवीन – उत्क्रमित उच्च विद्यालय कुशबेदिया
- सुनीता गोराई – उत्क्रमित उच्च विद्यालय बिंदापाथर
- प्रीति पंडित – उच्च विद्यालय गेड़िया
- मंजुला टुडू – केजीबीवी सीएम उत्कृष्ट विद्यालय, जामताड़ा
- मामुनी मरांडी – आरके प्लस टू उच्च विद्यालय, नाला
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला प्रमाण पत्र
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में इन विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की:
- आदित्य कुमार यादव – उत्क्रमित उच्च विद्यालय पालाजोरी
- करण कुमार रजक – पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय पट्टाजोरी
- श्रेयांशी पाल – जेबीसी सीएम उत्कृष्ट विद्यालय, जामताड़ा
- आशा परवीन – आरके उत्क्रमित उच्च विद्यालय कालाझरिया
- अर्नेश मरांडी – यूएचएस गोपालपुर
- प्रिया मरांडी – उत्क्रमित उच्च विद्यालय कृष्णपुर
- रंजीत मोहली – यूएचएस पंजुनियां
- नंदनी कुमारी – केजीबीवी सीएम उत्कृष्ट विद्यालय, जामताड़ा
- शिवनाथ मंडल – यूएचएस सीकर पोसनी
- रितु मंडल – केजीबीवी कुंडहित
- संदीप मंडल – यूएचएस मोहनपुर
शिक्षा और निर्वाचन विभाग के अधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में उप निर्वाचन पदाधिकारी कयूम अंसारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी चार्ल्स हेंब्रम सहित शिक्षा और निर्वाचन विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।




