लोहरदगा। सेन्हाा थाना क्षेत्र में अलताफ अंसारी (14) की गोली लगने से मौत हो गई है। लोहरदगा एसपी प्रियदर्शी आलोक ने घटना की पुष्टि की है। मंगलवार को भोक्ताा बगीचा में मोहर्रम के जुलूस में शामिल लोगों में सेन्हाे थाना क्षेत्र के शमीम अंसारी का पुत्र अलताफ भी था। यहां फोटो खिंचाने के क्रम में बच्चे को लाइसेंसी बंदूक से गोली लग गई। गोली उसके जांघ में लगी। इससे बच्चेच की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जाता है कि अंसारी महापंचायत के जिला अध्यंक्ष आलमीन अंसारी के लाइसेंसी बंदूक को लेकर उसका नाबालिग भतीजा मोहर्रम का मेला देखने गया था। यहां पर गोली चलने की घटना में अलताफ की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने जुलूस में शामिल कई लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने लाइसेंसी बंदूकधारी अंसारी महापंचायत के जिला अध्यूक्ष आलमीन अंसारी को हिरासत में ले लिया है। साथ ही बंदूक को जब्तअ कर लिया है। पुलिस नाबालिग हमलावर की खोजबीन कर रही है।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



