नई दिल्ली। गुरु नानक जयंती के मौके पर मंगलवार को घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई। देश के ज्यादातर शहरों में 24 और 22 कैरेट सोना 1,370 रुपये से लेकर 1,500 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया। हालांकि, चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ।
सोने के दाम बढ़ने के बाद 24 कैरेट सोना 1,26,570 रुपये से 1,26,720 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत 1,16,010 रुपये से 1,16,160 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है।
Read more : जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रशासन की नजर, अचानक पहुंची 200 लोगों की टीम
दिल्ली में सोना सबसे महंगा
राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,26,720 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,16,160 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।
मुंबई और चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,26,570 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,16,010 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। वहीं, अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने का भाव 1,26,620 रुपये और 22 कैरेट का भाव 1,16,060 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ, जयपुर और चंडीगढ़ में भी बढ़े दाम
कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,26,570 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,16,010 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। भोपाल और पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,26,620 रुपये और 22 कैरेट की कीमत 1,16,060 रुपये है।
इसके अलावा जयपुर, चंडीगढ़ और लखनऊ में 24 कैरेट सोना 1,26,720 रुपये तथा 22 कैरेट सोना 1,16,160 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।
बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर के भाव
बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,26,570 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,16,010 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।
चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं
सोने की कीमतों में तेजी के बावजूद चांदी के दाम स्थिर बने हुए हैं। दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी सोमवार की तरह मंगलवार को भी 1,74,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है। इस तरह आज सोना महंगा हुआ है, जबकि चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं आया है।




