रांची। पलामू के उपायुक्त समीरा एस और पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने शनिवार को रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को नववर्ष की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
यह भी पढ़े : झारखण्ड में फ़रवरी-मार्च में नगर निकाय चुनाव
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं तथा पलामू जिले में बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करने की कामना की।



