रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार को अपनी पत्नी विधायक कल्पना सोरेन के साथ रांची से दूर जोन्हा फॉल पहुंचे। वहां उन्होंने प्राकृतिक छटा के बीच सुकून के कुछ पल बिताये। मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी साझा करते हुए लिखा कि आज रांची शहर से कुछ ही दूरी पर स्थित जोन्हा फ़ॉल की हरी-भरी वादियों के बीच कुछ पल बिताने का अवसर मिला। इस बीच वहां फलों का भी आनंद लिया और स्थानीय लोगों से बातचीत भी हुई।
यह भी पढ़े : सीएम हेमंत सोरेन 1042 नवनियुक्त सहायक आचार्यों को आज सौंपेंगे नियुक्ति पत्र
कहा कि प्रकृति की गोद में बहती निर्मल जलधारा, घने जंगलों की हरियाली और पहाड़ों का शांत सौंदर्य बार-बार यह एहसास कराता है कि झारखंड प्रकृति का अनुपम उपहार है। यह हमारी साझी धरोहर है, जिसे सहेजना और संरक्षित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। झारखंड के किसी भी कोने में आप चले जाइए, प्रकृति अपने अलग-अलग रंगों में आपका स्वागत करती दिखाई देगी। झारखंड की इस अनुपम धरती पर सभी सैलानियों का हार्दिक स्वागत है, जोहार।




