रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की माता का निधन हो गया है। उनके निधन की जानकारी खुद अर्जुन मुंडा ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। बताया गया है कि आज ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
माता के निधन की खबर मिलने के बाद जमशेदपुर में उनके समर्थकों और शुभचिंतकों के बीच शोक की लहर है।
सोशल मीडिया पर भावुक हुए अर्जुन मुंडा
अर्जुन मुंडा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी मां के निधन की जानकारी देते हुए भावुक संदेश लिखा। उन्होंने कहा, “मां अब इस दुनिया में नहीं रहीं… तुम्हारे जाने से सिर से सिर्फ ममता का साया ही नहीं उठा, बल्कि जिंदगी का वो सबसे मजबूत सहारा भी छिन गया, जिसके रहते हर मुश्किल छोटी और हर दर्द हल्का लगने लगता था।”
समर्थकों में शोक की लहर
अर्जुन मुंडा की माता के निधन की खबर से उनके समर्थकों और परिचितों में दुख का माहौल है। लोग परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।




